बौंसी: खुशहालपुर मोड़ के पास से पुलिस ने 38 कैन बियर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Bausi, Banka | May 5, 2025 पंजवारा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर मोड समीप से पुलिस ने सोमवार करीब 4:00 बजे 38 कैन बियर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान वजरा गांव निवासी विक्रम कुमार एवं अनुज कुमार के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दोनों युवक की जांच की गई, जिनके पास से शराब बरामद हुई।