बौंसी: कोढा बांध के पास बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Bausi, Banka | May 6, 2025 बौसी- हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित कोढा समीप सोमवार देर रात बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला के हरिपुर निवासी रिबन मांझी के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक अपने दो दोस्त के साथ भंडारी चक रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।