बौंसी: बिरंगढ़ के पास टैंकर और ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Bausi, Banka | May 5, 2025 बौसी- भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित बिरंगढ़ समीप सोमवार शाम करीब 5:00 बजे टैंकर एवं ऑटो की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान सुबोध यादव, राहुल कुमार, रंजू कुमारी एवं सीता कुमारी के रूप में हुई है। सभी जख्मी का बाराहाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक ने सुबोध यादव एवं राहुल कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।