बौंसी: गुरिया और नयाडीह गांव से दो फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Bausi, Banka | May 4, 2025 बौंसी पुलिस ने गुरिया व नयाडीह गांव से दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार करीब 3 बजे जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान गुरिया गांव निवासी गनौरी मंडल व नयाडीह गांव निवासी कुंदन राउत के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इनके विरुद्ध बांका न्यायालय से कई वर्षों से फरार चलने के कारण वारंट जारी किया गया था।