बौंसी: गुरूधाम मोड़ के पास से पुलिस ने 45 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | May 4, 2025 बौंसी थाना क्षेत्र के गुरुधाम मोड़ समीप से पुलिस ने 45 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने रविवार करीब 2 बजे बताया कि 45 लीटर अलग अलग कंपनी का अंग्रेजी शराब एवं दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड निवासी अभिराम दास व रजौन निवासी इशू कुमार के रूप में हुई है।