सिकंदरपुर: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला, प्रधानाध्यापक हिरासत में, पुलिस ने शुरू की पूछताछ
शिक्षा के पवित्र मंदिर में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। नवानगर शिक्षा क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर पांच वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है।