उरई: कदौरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक जमीन बंटवारे को लेकर महिला के साथ हुई मारपीट, घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती
Orai, Jalaun | Jun 8, 2026 सोमवार की सुबह 11:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला अस्पताल से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर महिला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते महिला व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई और महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।