कटनी ग्रामीण: रीठी जनपद पंचायत की बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर बवाल, निंदा प्रस्ताव पारित
कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत में आयोजित सामान्य सभा की बैठक उस समय विवादों में आ गई, जब अधिकांश विभागीय अधिकारी बैठक से नदारद रहे। अधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति को लेकर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश साहू ने कड़ा रुख अपनाते हुए निंदा प्रस्ताव पारित करवाया। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष प्रकाश साहू ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है।