सावन के प्रथम सोमवार पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पत्नेश्वर धाम में किया जलाभिषेक
पत्नेश्वर धाम में सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में सुख-शांति का वातावरण बना रहे।
#ShreyasiSingh #SawanSomwar #PatneshwarDham #Jamui #HarHarMahadev #Bholenath #Bihar #apnajamui
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026