कसडोल: बार में सोलर सिस्टम ठप, अधिकारी मस्त और जनता त्रस्त, एक माह से अंधेरे में गुजर रहे ग्रामीण, दतैल हाथी का डर
विकासखंड अंतर्गत अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्राम बार में स्थापित 25 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट पिछले एक माह से खराब पड़ा है। इसके बावजूद अब तक सुधार नहीं होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी ग्रामीणों को केवल आश्वासन मिल रहा है। व्यवस्था में सुधार नहीं