छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रेत तस्करों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। सोनहत थाना क्षेत्र के नवगई गांव में मंगलवार रात करीब 30 से अधिक हमलावरों ने बीजेपी नेता व शिक्षक भरत सिंह गहरवार की फॉर्च्यूनर कार को घेरकर उसे पेट्रोल से जिंदा फूंक दिया। इस जघन्य हत्याकांड में बीजेपी नेता समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले भारी वाहन (टिपर) से कार को टक्कर मारकर उसके दरवाजे जाम किए और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।
इस खौफनाक वारदात के पीछे अवैध रेत कारोबार की पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जिसका विवाद अघोषित रेत ठेकेदार मनोज त्रिपाठी से हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चार लोगों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
#ChhattisgarhNews #KoriyaCrime #SandMafia #CrimeUpdate #BreakingNews #LawAndOrder #ChhattisgarhPolice #FatafatNews