नगर परिषद बना रही नया मैलगढ़ा! बच्चे दुर्गंध में चलने को मजबूर, जिम्मेदार कौन?
▪️ दुमका नगर परिषद शहर के हृदयस्थल यज्ञ मैदान के पीछे सड़क किनारे लगातार कचरा डंप कर रही है।
▪️ मारवाड़ी हाई स्कूल और जिला स्कूल के बीच की सड़क का लगभग एक-तिहाई हिस्सा कचरे से भर गया है।
▪️ दुर्गंध और गंदगी के बीच स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक और राहगीर आवागमन को मजबूर हैं।
▪️ स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में कचरा डंप करने से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर खतरा बढ़ रहा है।
▪️ सवाल उठ रहा है कि क्या शहर के बीचोंबीच सड़क को ही नया कचरा डंपिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है?
▪️ लोगों ने नगर परिषद से तत्काल कचरा हटाने और स्थायी समाधान की मांग की है।
#Dumka #NagarParishad #CleanDumka #PublicIssue #JharkhandNews