महोबा: शिवहार गांव की बुजुर्ग महिला ने दबंगों की प्रताड़ना और चोरी की शिकायत लेकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 बुजुर्ग महिला दुर्गा देवी ने दबंगों से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी अराजक तत्वों को शराब पिलाते हैं और विरोध करने पर घर फूंकने की धमकी देते हैं। उनका यह भी कहना है कि अस्पताल जाने के दौरान सूने घर से अलमारी में रखे रुपये चोरी हो गए। खरेला पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।