*ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।*
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्त्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के बी॰ एड॰ सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु मनोरंजन पाण्डेय ने नशा मुक्ति हेतु महाविद्यालय के सभी सदस्यों और सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलवाई एवं प्रशिक्षु समीना परवीन द्वारा नशा मुक्ति हेतु अपने विचार साझा किए गए ।
*इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने हेतु संकल्पित होना है एवं युवा वर्ग को नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्त करना है । तभी भारतवर्ष विकसित भारत का बनेगा ।
मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया और भारत सरकार द्वारा नशा मुक्ति हेतु संचालित विभिन्न क्रियाकलापों से संबंधित विविध महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी एड सत्र 2024-26 एवं 2025-27 के सभी प्रशिक्षु लवजीत कुमार विश्वकर्मा, आयुष कुमार, पवन कुमार, पवन कुमार पंडित, कुंदन कुमार, सागर कुमार दास, नेहा कुमारी, द्रोपति कुमारी, ललिता कुमारी, अंजली कुमारी, सोनिया कुमारी, हेमलता कुमारी, पूनम कुमारी, ज्योति यादव, नंदनी कुमारी, उजाला कुमारी, अंजली कुमारी, सुवेता कुमारी, बबीता कुमारी एवं डी॰ एल॰ एढड॰ विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा सहित सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, डॉ रामकृष्ण प्रसाद , संजीत कुमार, अनिल दास, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी, इंद्र कुमार जायसवाल आदि सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन प्रशिक्षु अंकित चंद्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु लवजीत कुमार विश्वकर्मा ने किया
Koderma, Kodarma | Jun 25, 2026