बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के लोगों ने दिव्यांग महिला को परेशान करने के मामले में किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Apr 22, 2026 बिजनौर में बुधवार को सुबह 11 बजे बजे कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के बैनर तले तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकरियो ने एक मांग पत्र डीएम को सौंपा है जिसमें कहा गया है कि निजामतपुरा गंज के रहने वाली एक दिव्यांग महिला को लगातार डराया और धमकाया जा रहा है तथा फोन पर अश्लील बातें की जा रही है। जिस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।