गया टाउन सीडी ब्लॉक: शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष- “नौकरी मांगने वाले युवाओं पर बरसाए गए डंडे”
राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। टीईटी-एसटीईटी पास अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता कर घटना की कड़ी निंदा की।