गणेश उत्सव को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट एवं गणेश उत्सव समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित
गणेश उत्सव को लेकर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस और गणेश उत्सव समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यातायात सभागार, कालीबाड़ी में हुई बैठक में शहर की करीब 50 गणेश उत्सव समितियों के लगभग 100 पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में सुरक्षित पंडाल स्थापना, आवश्यक अनुमति, पर्याप्त पार्किंग, CCTV कैमरे और फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। बड़े पंडालों में अलग एंट्री-एग्जिट, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था और आपातकालीन नंबर प्रदर्शित करने को कहा गया।
पुलिस ने महिला वालंटियर समेत पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को लेकर सड़क पर अनावश्यक पार्किंग रोकने और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने पर जोर दिया गया।
वहीं विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट, स्थान और समय का पालन करन�
Raipur, Raipur | Sep 2, 2026