गुना नगर: आदर्श कॉलोनी के युवक का गुम मोबाइल सीसीटीवी से खोजा, पुलिस ने लौटाया, मिली सराहना
गुना में आदर्श कॉलोनी निवासी दिनेश तिवारी का मोबाइल पुलिस ने खोज लिया है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी विकास उपाध्याय ने 2 अप्रैल को बताया, 31 मार्च को दिनेश तिवारी ने रिपोर्ट की टीम ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर 1 अप्रैल को मोबाइल बरामद किया गया। 2 अप्रैल को फरियादी को सीसीटीवी कंट्रोल रूम में मोबाइल वापस किया गया।