आरोन: सिरोंज रोड न्यू बाईपास पर बिजली मेंटेनेंस करने खंभे पर चढ़े कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत
Aron, Guna | Aug 15, 2024 आरोन नगर में सिरोंज रोड न्यू बाईपास पर प्राथमिक जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को बिजली के खंभे पर बिजली लाइन ठीक करने चले कर्मचारी आनंद प्रजापति की करंट लगने से मौत हो गई। आनंद प्रजापति 40 से 45 मिनट खंबे पर लटका रहा। इसके बाद जिम्मेदारो ने क्रेन मशीन से नीचे उतारा। सिविल अस्पताल आरोन लाया गया। वहीं आरोन थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।