आरोन: सेमरा खुर्द गांव में पानी में डूबने से हुई मृत्यु के प्रकरण में मृतक के वारिशों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता स्वीकृत
Aron, Guna | Aug 15, 2024 आरोन एसडीएम विकास कुमार आनंद द्वारा तहसीलदार आरोन के प्रतिवेदन अनुसार नदी में डूबने से हुई मृतक अर्जुन पुत्र शिवराज सपेरा निवासी सेमरा खुर्द के प्रकरण में मृतक के वैध वारिशों को चार लाख रुपये आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत करने के आदेश दिए गए हैं। 4 अगस्त 2024 को मृतक अर्जुन उम्र 10 वर्ष की नदी में बह जाने से मौत हो गई थी।