मंझनपुर: गौसपुर टिकरी में एडीएम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की, तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटवाया
कौशाम्बी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत प्रशासन ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई। अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने तहसील मंझनपुर के ग्राम गौसपुर टिकरी में आयोजित विशेष कैम्प में पहुंचकर भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया।