सांगानेर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ट्रेन से किया सफर, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का दिया संदेश
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा अजमेर का सफर किया। यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम से जुड़कर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील की।