उरई: एट में हाई स्कूल की छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Mar 30, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक छात्रा के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की परीक्षाएं ठीक नहीं हुई थी, जिसके चलते वह काफी मानसिक तनाव में रहने लगी। छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।