बहेड़ी: बहेड़ी तहसील मुख्यालय पर मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
बहेड़ी तहसील मुख्यालय पर आज दो अक्टूबर सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई एसडीएम गोपाल शर्मा, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, तहसीलदार न्यायिक संजय कुमार, नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह सहित समस्त तहसील कर्मियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर नमन किया।