कोटकासिम: वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां
कृषि विभाग के उपनिदेशक ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून तक संचालित बंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न जन जागरूकता एवं जल संरक्षण गतिविधियों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। सोमवार का दिन कृषि एवं उद्यान विभाग के लिए विशेष रूप से निर्धारित किया गया था।