गिरिडीह: टुंडी रोड के चतरो में 2 फरवरी से चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ सह पिंडी की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य भंडारे के साथ समापन
टुंडी रोड के चतरो में 2 फरवरी से चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ सह पिंडी की प्राण प्रतिष्ठा का समापन रविवार को 6 बजे भव्य भंडारे के साथ हो गया। बताया गया कि पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसके बाद लगातार हवन पूजन और प्रवचन का दौर चल रहा था। इस दौरान कई दिन झांकी भी निकल गई।