मंझनपुर: अम्बावा पश्चिम में खेत में उतरे डीएम, गेहूं की पैदावार की परख की, किसानों को एमएसपी पर बिक्री का संदेश दिया
कौशाम्बी जिले में गेहूं की वास्तविक पैदावार का आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल बुधवार को लगभग 1 बजे खुद खेत में उतरे और तहसील मंझनपुर के ग्राम अंबावा पश्चिम में क्रॉप कटिंग कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को मौके पर देख पारदर्शिता के साथ आंकड़े संकलित कराने के निर्देश दिए।