पीरो: पीरो में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा सही ढंग से वितरण नहीं करने पर लोगों में आक्रोश का माहौल व्याप्त
Piro, Bhojpur | Jun 9, 2025 पीरो में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा सही ढंग से वितरण नहीं करने पर लोगों में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। इस संबंध में जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक यादव के द्वारा सोमवार की शाम 5:00 के करीब बताया गया कि पंचायत के सभी डीलरों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सही ढंग से वितरण नहीं कर रहे हैं।