नवाबगंज: बाराबंकी महिला अस्पताल में नई पहल: बच्चों के लिए बनाया गया विशेष झूला कक्ष
बाराबंकी के जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की गई है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप सिंह द्वारा छोटे बच्चों के लिए एक विशेष झूला कक्ष तैयार कराया गया है।अक्सर देखा जाता है कि इलाज या दवा लेने के दौरान छोटे बच्चे रोने लगते हैं, जिससे माताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।