गुना नगर: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम को लेकर न्यू टेकारी रोड पर पाल बघेल गाडरी समाज की बैठक
गुना में लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाने कार्यक्रम को लेकर 11 मई को न्यू टेकारी रोड पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई चौराहे पर पाल बघेल गाडरी धनगर समाज की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रतिराम पाल और योगाचार्य महेश पाल ने बताया, कार्यक्रम के प्रचार प्रसार और रूपरेखा तैयार कर आयोजक मंडल का गठन चल समारोह की तैयारी की गई।