बहराइच: बहराइच में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, डीएम ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया
बहराइच में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया। डीएम ने 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में अयोजित परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद उन्होंने संबोधित करते हुए जिले के विकास कार्यों के बारे में बताया।