बोध गया: बोधगया रोड पर ब्रह्माकुमारी केंद्र का बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन, शांति का दिया संदेश
Bodh Gaya, Gaya | May 24, 2026 बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज बोधगया रोड स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की नव निर्मित शाखा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र समाज में शांति, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक विचारों के प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं।