महोबा: महोबा के प्रमुख चौराहा आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 थाना प्रभारी मनीष पांडे ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि आंबेडकर पार्क में एक शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आस पास जांच और पूंछताछ की गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।