थाना लाइनपार क्षेत्र सुजातगढ़ निवासी वीरपाल और करन दोनो को लहूलुहान हालत में बुधवार रात 8 बजे करीब जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां आरोप था गांव के आठ दस लोगों ने बेलचा आदि से रास्ते मे मारपीट की, कारण बताया एक दिन पहले भतीजे को घेरा था उनके परिवार के लड़के को, जिसको लेकर बात की बस इसी दौरान मारपीट शुरू कर दी। थाना पुलिस को सूचना दी गई।