कोडरमा: कोडरमा के नए उप विकास आयुक्त रवि जैन ने पदभार ग्रहण किया
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त, कोडरमा रवि जैन ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें यह पदभार उपायुक्त सह उप विकास आयुक्त ऋतुराज द्वारा औपचारिक रूप से सौंपा गया। उन्होंने ने श्री जैन को उनके नवीन दायित्वों के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण जिले के समग्र विकास को नई दिशा देंगे।