बड़वारा: बड़वारा क्षेत्र में पहली बार, मेधावी बच्चों का सम्मान कर शिक्षा की अलख जगाई
Badwara, Katni | Apr 4, 2026 कटनी। क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज सेवा विकास संस्था ने एक अनूठी पहल शुरू की है। संस्था की टीम ने शनिवार को क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में पांचवीं और आठवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया।