रामगढ़: नौगांवा में दिनदहाड़े सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 40 हजार नकद व लाखों के गहने चोरी
Ramgarh, Alwar | Mar 14, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दिनदहाड़े भी सूने घरों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला नौगांवा कस्बे का है, जहां खेत पर फसल काटने गए किसान के घर में घुसकर चोर 40 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए।