संतकबीरनगर के खलीलाबाद गोला बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पूर्व नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में पटाखे फोड़े गए और झालमुड़ी बांटी गई। “भारत माता की जय” व अन्य नारों से माहौल गूंजा। उन्होंने कहा कि यह उत्साह सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।