मधेपुरा: मधेपुरा में 700 बच्चों का हेल्थ चेकअप, लायंस क्लब द्वारा स्कूल में शिविर आयोजित, छात्राओं को विशेष सलाह
मधेपुरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को लायंस क्लब की ओर से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चिकित्सकों की टीम एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीनबंधु शरण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता और नियमित जांच के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।