कांके: सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो आया सामने, परिवहन मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2025 सिरमटोली फ्लाइओवर पर बाइक से स्टंट करता एक युवक का वीडियो सामने आया है। बाइक से स्टंट करते वीडियो सामने आने के बाद परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो शुक्रवार रात करीब दस बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर रही है।