कांके: डोरंडा स्थित ईदगाह में बकरीद को लेकर नमाज़ अदा की गई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2025 डोरंडा स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह करीब आठ बजे बकरीद को लेकर नमाज़ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। डोरंडा स्थित ईदगाह में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि बकरीद को लेकर किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। रांची में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं।