सिंगरौली: कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 119 लोगों ने अपर कलेक्टर को दिया आवेदन
सिंगरौली के अपर कलेक्टर ने की 119 आवेदन पत्रों पर जनसुनवाई।जानकारी के अनुसार विभिन्न अंचलों से आए 119 नागरिकों के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई अपर कलेक्टर पीके सिंह को अपना आवेदन दिया गया अपर कलेक्टर द्वारा क्रमवार एक-एक आवेदन कर्ता से उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों से समस्याओं का तत्वरित निराकरण कराया गया।