सिंगरौली: जिले मे अब किसान 16 मार्च तक करा सकते है अपना पंजीयन, शासन द्वारा बढ़ाई गई तिथि
गेहूं उपार्जन करने के लिये पंजीयन की अवधि 10 मार्च तक निर्धारित की गई थी। अब प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिये किसान पंजीयन की अवधि 16 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गयी है। जिला खाद्य अपूर्ति अधिकारी पीसी चंद्रवंशी ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने किसानों के समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख को आगे बढ़कर अब 16 मार्च किया है।