सिंगरौली: नगर निगम के वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को सर्व सम्मति से परिषद की बैठक में मिली स्वीकृती
नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के अध्यक्षता में परिषद के दूसरे दिवस की बैठक अपने निर्धारित समयानुसार प्रारंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात शहर के विकास के संबंध में पार्षदो द्वारा विस्तार से चर्चा की गई साथ ही नगर पालिक निगम सगरौली के वित्तिय वर्ष 2024-25 के बजट के संबंध में परिषद की बैठक में विस्तार से चर्चा कर सर्व सम्मति से बजट को पारित किया गया। नगर पालिक निगम सिंगरौली के पारित आम बजट में अनुमाति आय 37069.95 लाख और अनुमानित व्यय 33947.00लाख है।