सिंगरौली: बरका समिति केंद्र के कई किसानों ने समिति सेवक पर लगाया फर्जीवाड़ा करने का आरोप, दर्जनभर किसानों ने कलेक्टर से की शिकायत
बरखा समिति केंद्र के दर्जन भर किसानों ने आवेदन देते हुए बताया कि हमारे बरका समिति केंद्र के समिति सेवक के द्वारा जमकर फर्जी वाडा किया गया है इस दौरान एक किसान का कहना था कि हमने धान खरीदी केंद्र में पंजीयन तो कराया था लेकिन हमने धान नहीं भेजा था लेकिन समिति सेवक के द्वारा हमारे पंजीयन संख्या में फर्जी तरीके से कई बोरियों का लेखा-जोखा बना दिया गया और फर्जी तरीके से हमारे बैंक खाते में पैसा डालकर पुनः हमें बाकायदा बैंक ले जाकर अपने किसी रिश्तेदार के खाते में पैसे डलवा लिए गए। ऐसे कई किसानों ने आरोप लगाते हुए जाँच कर कार्रवाई की माँग की है।