पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए छह अधिकारी-कर्मचारी, एएसपी उत्तरी ने प्रशस्ति-पत्र व उपहार देकर दी भावभीनी विदाई
बलिया। पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपनी सेवाएं देने वाले छह अधिकारी एवं कर्मचारी 31 अगस्त 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में पुलिस लाइन बलिया में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक ना.पु. श्रीप्रकाश सिंह (अंगुष्ठछाप प्रकोष्ठ), उपनिरीक्षक ना.पु. राकेश कुमार सिंह (थाना दोकटी), उपनिरीक्षक स.पु. नारायण कान्त सरोज (पुलिस लाइन), उपनिरीक्षक ना.पु. तहसीलदार यादव (न्यायिक सम्मन सेल), मुख्य आरक्षी सं.पु. सर्वजीत सिंह यादव तथा मुख्य आरक्षी सं.पु. रमेशचन्द्र (पुलिस लाइन) शामिल रहे।
विदाई समारोह में एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने सभी को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन्स मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन राम बेलास सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामना की।