जसवंतनगर: ग्राम भतौरा निवासी सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, विपक्षी नेताओं को अन्य स्थानों पर रोका
इटावा नुमाइश मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले रविवार सुबह 8 बजे प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं को उनके आवासों पर ही रोक दिया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य 'बबलू', जिला महासचिव वीरभान सिंह उर्फ वीरू भदौरिया, जिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता यादव के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित आदि को रोका।