घाट: जंगली मशरूम खाने से पिता-पुत्री की बिगड़ी तबीयत, जिला चिकित्सालय में त्वरित इलाज से पिता-पुत्री सुरक्षित
Ghaat, Chamoli | Aug 2, 2025 नंदा नगर (घाट) विकासखंड क्षेत्र के बूरा गांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पिता और बेटी की तबीयत बिगड़ने का मामला शनिवार को दोपहर तीन बजे सामने आया। गब्बर सिंह (45 वर्ष) और उनकी बेटी दीक्षा (14 वर्ष) ने रात के भोजन में जंगली मशरूम की सब्जी का सेवन किया, जिसके कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।