घाट: थाना नंदानगर पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
Ghaat, Chamoli | Aug 1, 2025 चमोली पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना नंदानगर घाट पुलिस ने सफलता अर्जित की है। पुलिस कार्यालय से शुक्रवार चार बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गोपेश्वर द्वारा वाद धारा 363 . में जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए, पुलिस टीम ने आरोपित अनिल भंडारी को गिरफ्तार किया है।