घाट: नंदानगर कांडई मोटर मार्ग भूस्खलन से 200 मीटर सड़क हुई बाधित, वर्षा के बीच 14 पोलिंग पार्टियां 5 घंटे फंसी रहीं
Ghaat, Chamoli | Jul 29, 2025 मंगलवार दो बजे मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड नंदानगर के कांडई ,माणखी,बैराशकुंड क्षेत्र की 14 पोलिंग पार्टियां सड़क बंद होने के कारण पांच घंटे तक फंसी रही। वर्षा के दौरान किसी तरह से छाता की मदद से मतदान पेटियों को सुरक्षित रखा गया। अगर मतदान पेटियों के अंदर पानी घुस जाता तो समस्या हो जाती । सूचना के बाद तत्काल जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद टीम पहुंची।